मतदाता जागरूकता अभियान: समूह की दीदियों ने बनाई धान की बालियों की सुंदर राखियां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाए जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के धमनी की महिला प्रगति स्व सहायता समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत धान के बालियों से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। साथ ही सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारा लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान के स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला निर्माण कर वोट की आकृति निर्मित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त नाम है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।  

Leave a Reply

Next Post

महिला सुपर हीरो की भूमिका निभाती नजर आएंगी अदा शर्मा

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अगस्त 2023। अभिनेत्री अदा शर्मा ने हाल ही में “द केरला स्टोरी” फिल्म से ब्लॉकबस्टर सफलता हंसिल की हैं। “द केरला स्टोरी” अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। कमांडो फ्रैंचाइज़ी से अपनी एक्शन छवि के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग