आज का माओवादी हमला लोकतंत्र पर हमला हैः कांग्रेस

शेयर करे

आईईडी हमला क्रूर, अमानवीय और अस्वीकार्य

सुरक्षाबलों के वीर जवानों की शहादत माओवाद के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 मार्च 2021। कोड़ेनार के पास आईईडी ब्लास्ट की माओवादी घटना पर कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। सुरक्षा बलों के वीर जवानों की शहादत माओवाद के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान है। पूरा कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों का सहभागी है। हम कांग्रेसजन इस दर्द को समझते और महसूस करते हैं। कांग्रेस ने भी माओवादी हमले में अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित बड़े नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया है। दूरस्थ अंचल में हुये हमले का पूरा विवरण अभी भी अप्राप्त है।

माओवादियों की इस हरकत को क्रूर, अमानवीय और अस्वीकार्य ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि माओवादियों द्वारा आज का हमला हताशा में किया गया प्रहार है जिसका माकूल जवाब दिया जायेगा। आज बस्तर में क्रूरता और आतंक की जड़े ढीली हो रही है और बेरोजगारी, कुपोषण, मलेरिया, अशिक्षा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। ऐसे समय में यह माओवादी हमला लोकतंत्र पर प्रहार है। यह असहनीय और अस्वीकार्य है। बस्तर में छत्तीसगढ़ में और देश में लोकतंत्र की जड़े बहुत मजबूत है। इस प्रकार की हिंसक घटनाओं से माओवादी अपने नापाक मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सकते। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संकट में घर में ही मनेगी होली, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने जारी की गाइडलाइंस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 24 मार्च 2021। रंगों के त्योहार होली के जश्न में कोरोना वायरस एक बार फिर खलल डालने जा रहा है. बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद राज्य सरकारों को होली के […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही