छत्तीसगढ़ : सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को किया निलंबित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 06 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS और ADG रैंक के अफसर जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार की देर रात एक आदेश जारी कर राज्य सरकार की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आदेश में लिखा गया है कि जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई दे रही है। यह भी लिखा गया है कि ऐसा काम की एक सरकार अफसर से उम्मीद नहीं की जा सकती इस लिए ये कार्रवाई की जा रही है। जीपी सिंह इस वक्त पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के चीफ थे।

इससे पहले ACB के प्रमुख रहने के दौरान उनके खिलाफ ब्लैक मेलिंग, अवैध वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक उनके 15 रायपुर, राजनांदगांव, ओडिशा के 15 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में खुद ACB की मौजूद जांच टीम ने दावा किया है कि दर्जनों प्लॉट, सोना, कैश, गाड़ियां मिलाकर कुल 10 करोड़ की संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

पंजाब में भी मिली प्रॉपर्टी
ACB लगातार जीपी सिंह के खिलाफ अपनी जांच जारी रखे हुए है। अब जीपी सिंह की पत्नी के नाम 6 फ्लैट होने की जानकारी मिली है। ये फ्लैट पंजाब के पटियाला के पॉश इलाकों में हैं। इनकी भी कीमत कारोड़ों में बताई जा रही है। दूसरी तरफ पहले ही ACB की टीम को ओडिशा के बड़बील में जीपी सिंह के कुछ खदानों में इंवेस्टमेंट के सबूत मिल चुके हैं। ये इंवेस्टमेंट जीपी सिंह के कुछ करीबी कारोबारियों के जरिए हुए थे। लगभग 20 से अधिक लोगों से इस छापे के दौरान और बाद में भी पूछताछ जारी है।

घर से निकलने वाले कचरे पर भी नजर
छत्तीसगढ़ पुलिस के ADG जीपी सिंह के पेंशनबाड़ा स्थित सरकारी बंगले में भी ACB की टीम जांच करती रही। अब भी उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा है। कौन आ रहा है कौन जा रहा है इसपर नजर रखी जा रही है। घर के पीछे सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। घर से निकलने वाले कचरे तक को देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जीपी सिंह भी घर पर मौजूद रहकर फोन पर इस पूरे मामले से निपटने अपने करीबियों और कुछ वकीलों से सलाह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 6 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की