‘मालिक’ और ‘तेहरान’ के साथ नए अध्याय की शुरुआत के लिए तैयार मानुषी छिल्लर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 मई 2025। मानुषी छिल्लर अपने बॉलीवुड करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसे उनका अब तक का सबसे परिवर्तनकारी वर्ष’ कहा जा सकता है। रिलीज़ के लिए पाइपलाइन में दो प्रमुख फ़िल्में हैं, मालिक, एक गैंगस्टर ड्रामा, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी, और तेहरान, एक जियो-पॉलिटिकल थ्रिलर फ़िल्म जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ नज़र आएंगी, मानुषी के प्रशंसक मिस वर्ल्ड को फिर से एक्शन में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इन दोनों फिल्मों में मानुषी बिल्कुल नए और अनदेखे अवतारों में नज़र आएंगी, जो दर्शकों की सोच को चुनौती देने के साथ-साथ उनकी अभिनय क्षमता और बहुआयामी प्रतिभा को सामने लाएंगी।2025 में मानुषी की पहली फिल्म मालिक की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति प्रशंसकों द्वारा पहले देखी गई किसी भी किरदार से नाटकीय रूप से अलग होगी, जिसने फिल्म के लिए उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म की टीम ने मानुषी के लुक को लीक होने से बचाने के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। मालिक के इर्द-गिर्द चर्चा में योगदान देने वाला एक और कारक राजकुमार के साथ उनकी नई जोड़ी है। पुलकित द्वारा निर्देशित और कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, मालिक 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वहीं दूसरी फिल्म तेहरान में भी मानुषी का एक बेहद अलग और दमदार रूप सामने आएगा। इस जियो-पॉलिटिकल थ्रिलर में वह जॉन अब्राहम के साथ एक्शन से भरपूर भूमिका में दिखेंगी। इस किरदार के लिए उन्होंने क्रॉप्ड वेवी हेयर और हथियारों के साथ शूट किए गए सीन जैसे लुक्स अपनाए हैं—जो उनके पारंपरिक ग्लैमरस अंदाज़ से बिल्कुल विपरीत है। दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के तहत बन रही यह फिल्म भी 2025 में रिलीज़ होगी और यह साफ संकेत देती है कि मानुषी अब अपनी सुंदरता से आगे निकलकर गंभीर, चुनौतीपूर्ण और किरदार-प्रधान भूमिकाओं की ओर बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

ज़ायद खान के अभिनय करियर में नया, रोमांचक अध्याय साबित होगी 'द फ़िल्म दैट नेवर वाज़'

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 मई 2025। बॉलीवुड अभिनेता ज़ायद खान अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘द फ़िल्म दैट नेवर वाज़’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोहित श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अपने अनोखे विज़न और अभूतपूर्व हास्य की गारंटी के चलते पहले […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड