विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ की माचू, सीएम साय ने दी बधाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की महिला बॉक्सर सना माचू को भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सना का चयन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर पदस्थ सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सना अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मुख्यमंत्री ने सना को चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सीएम साय से मुलाकात
दूसरी और बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इम मौके पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा तथा महासचिव आकाश गुरुदीवान  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड सरकार की कोचिंग योजना सवालों के घेरे में, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 31 जुलाई 2025। झारखंड में कोचिंग योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी छात्रों की शिक्षा योजनाओं में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता अजय साह ने बुधवार को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर