साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में छलांग : शाह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के साणंद में ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ इकाई के उद्घाटन का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में एक और उपलब्धि है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह नयी इकाई ”प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नयी छलांग” का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के साणंद में नयी सीजी सेमी ओसैट इकाई का उद्घाटन, भारत के प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की यात्रा में एक और उपलब्धि है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”यह नयी इकाई भारत के विकास इंजन के रूप में गुजरात को और अधिक गति प्रदान करेगी तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगी।”

Leave a Reply

Next Post

नीरू शर्मा की 'बांद्रा बॉय' ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

शेयर करेनीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 जुलाई 2026। वर्षों तक मनोरंजन जगत की खबरों को अपनी कलम से दुनिया तक पहुंचाने वाली नीरू शर्मा अब अपनी कहानियों के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। उनकी […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा