जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 22 नवंबर 2026।  कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को जब कांकेर जिले में जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा. तो उन्होंने रिश्वत की पूरी रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी थी। आंचला के घर पहुंची एसीबी की टीम मुस्तैद थी, उसने नाली से 1.50 लाख रुपये की राशि बरामद कर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने इसके बाद रिश्वतखोरी में मध्यस्थता कर रहे सीए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया।

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर और जगदलपुर से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की 18 सदस्यीय संयुक्त टीम ने दोपहर अधिकारी के निवास पर छापा मारकर यह कार्रवाई की थी। कारोबारी शोएब रंगरेज ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-वे बिल के मामले में उनका ट्रक रोका गया था। इसे छोड़ने और जीएसटी प्रकरण में राहत प्रदान करने के बदले उनसे 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि यह रकम सीए इमरान मेमन के जरिये पहुंचाने को कहा गया था और मांग पूरी न करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई थी।

पीड़ित व्यापारी शोएब रंगरेज ने रिश्वत मांगने से संबंधित साक्ष्यों के साथ ब्यूरो के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत का गहन सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि आरोपी अधिकारी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के अंदेशे में भी विस्तृत तलाशी ली जा रही है।

Leave a Reply

You May Like

जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक