जब बच्चों से कुछ पूछा जाए तो बच्चों में जवाब देने की क्षमता का विकास करें, बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कलेक्टर ध्रुव ने जिले के प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक ।

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमसीबी (सरगुजा) – मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर कलेक्टर पीएस ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली और शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनवाकर वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीें बोर्ड परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित कराने, विद्यालयों में शिक्षकों का समय पर उपस्थिति देते हुए लापरवाह शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कहा।
         
बैठक की शुरूआत में कलेक्टर द्वारा शिक्षा के तीन चरण स्मृति, बोध एवं चिंतन पर विशेष रूप से प्राचार्यों का ध्यान केन्द्रित किया गया। विद्यालय की कमियों को दूर करके तथा छात्रों में बौद्धिक विकास एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बच्चे लगभग 6 घंटे स्कूल में रहते हैं, उस अवधि में बच्चों के सर्वागींण विकास पर जोर दें। विद्यालयों में नियमित रूप से पालक समिति की बैठक पर आयोजित कर शाला की समस्त गतिविधियों की जानकारी पालक समिति को देने की बात कही गई। स्कूल में बच्चों को सामान्य रूप से शिक्षा देना तथा बच्चों में स्वस्थ प्रतियोगिता एवं उच्च कोटि के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही गई। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों हेतु अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने हेतु विशेष तैयारी की आवश्यकता है तथा प्राचार्य शिक्षकों के पढ़ाते समय कक्षा का अवलोकन अवश्य करें।
       कलेक्टर ने बैठक में जिले में समस्त स्वामी आत्मानंद स्कूलों के प्राचार्योेें को छात्रों के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अंदर निहित गुणों को निकालकर बच्चों को प्रदान करें तथा छात्रों में शिक्षकों से प्राप्त गुणों को आत्मसात करने तथा गुणों को उकेरने का प्रयास हो। यदि शिक्षक समय पर स्कूल नही पंहुचते है तथा अध्यापन में रूचि नही लेते हैं ऐसे शिक्षकों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। ज्ञान के सागर को विद्यार्थियों पर उड़ेलने एवं सही आकृति देने की बात कही गई। जब बच्चों से कुछ पूछा जाये तो बच्चों में जवाब देने की क्षमता का विकास करें।
              कलेक्टर द्वारा प्राचार्यों से हिन्दी एवं कला से संबधित विषयों पर विकल्प देते हुए उत्तर जानने की कोशिश की गई। कलेक्टर द्वारा विभिन्न महापुरूषों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आज संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के संबंध में बहुत रोचक जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्यों को यह निर्देशित किया गया कि उनके विद्यालय में ऐसे छात्र जिनका जाति प्रमाण पत्र नही बना है, उसे 31 दिसंबर 2022 तक अनिवार्यतः बना लिया जावे तथा इस कार्य में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को भी बैठक में निर्देशित किया गया।
                 आज संविधान दिवस के अवसर पर सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्राचार्यों ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। बैठक में खडगवां अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नयनतारा सिंह तोमर , भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मूलचंद चोपड़ा , चिरमिरी  बी.एस.मरकाम, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, जिला शिक्षाधिकारी अजय मिश्रा, सर्व तहसीलदार एवं सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिले के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर लंगेह का सख्त पहरा : अवैध धान परिवहन अंतर्गत 2 बिचौलियों पर कार्यवाही , एक पिकअप सहित 90 बोरा जप्त , गिरजापुर समिति में किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने के कोशिश में नोडल अधिकारी के निरिक्षण में पकडा गया धान जप्त ।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी / कोरिया (सरगुजा) – कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप