सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 मई 2024। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पर तैनात एक गार्ड ने खुदखुशी कर ली। गार्ड की पहचान प्रकाश कापड़े के रुप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में तैनात प्रकाश गोविंद कापड़े (39) ने तड़के सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। कापड़े पिछले सप्ताह परिवार के साथ अपने गृहनगर जामनेर गए थे। यह घटना  रात 1.30 बजे हुई। प्रकाश अपने घर जामनेर छुट्टी पर गए थे। वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, पत्नी और बच्चों को छोड़ गए। उन्होंने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। अधिकारी ने बताया कि कापड़े को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रकाश पिछले 6 महीने से सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे थे। चार दिन पहले छुट्टी होने के कारण वह मतदान के लिए जलगांव जिले के अपने पैतृक गांव जामनेर आये थे। फिलहाल उनकी मौते के पीछे के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।  

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायबरेली 16 मई 2024। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में होनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में बुधवार को एक जनसभा में मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों के कर्जे माफ […]

You May Like

दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन