कंगना रनौत का फिल्मी करियर को लेकर बड़ा ऐलान: चुनाव जीतती हूं तो……

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला 06 मई 2024। राजनीति में उतरीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने हिमाचल में लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया। बता दें कि कंगना इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं और वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ रही है।  चुनाव प्रचार के बीच कंगना ने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि अगर वह लोकसभा चुनाव में जीतती हैं, तो धीरे-धीरे फिल्मी  दुनिया को छोड़ सकती हैं, क्योंकि वो एक ही काम पर फोकस करना चाहेंगी।  कंगना से पूछा गया- फिल्म और राजनीति को कैसे मैनेज कर पाएगी? इस पर एक्ट्रेस बोलीं, ‘मैं फिल्मों में भी पक जाती हूं, मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं।अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है कि लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर में राजनीति ही करूंगी। आईडियली में एक ही काम करना चाहूंगी।

”अगर मुझे लगता है कि लोगों को मेरी जरूरत है तो फिर मैं उसी दिशा में जाऊंगी। मैं अगर मंडी से जीत जाती हूं तो फिर मैं राजनीति ही करूंगी। मुझे कई फिल्ममेकर कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ। आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। मैंने एक प्रिविलेज लाइफ जी है, अगर अब लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है तो उसे भी पूरा करूंगी। मुझे लगता है सबसे पहले लोगों की आपसे जो उम्मीदें है आपको उसके साथ जस्टिस करना चाहिए।”

कंगना रनौत ने परिवारवाद पर कहा- मुझे लगता है कहीं ना कहीं हमने परिवारवाद को फिल्मों और पॉलिटिक्स तक सीमित कर दिया है।  परिवारवाद सबकी दिक्कत है और होनी चाहिए। इसका दुनिया में कोई अंत नहीं है। आपको ममता से उभरकर बाहर आना होगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 06 मई 2024। अहमदाबाद के कई स्कूलों को सोमवार, 6 मई को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों में दहशत और चिंता फैल गई। पुलिस ने कहा कि सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में छह से सात स्कूलों को ईमेल […]

You May Like

इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव