चॉकलेट बॉय से लेकर नेशनल हीरो तक सभी भूमिकाओं में फिट हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 जनवरी 2023। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक नाम है जब आपके दिमाग में आता है तो आप चॉकलेटी लुक, आकर्षक मुस्कान और बहुमुखी प्रतिभा वाले लड़के की छवि देखते हैं। अपनी अधिकांश फिल्मों में केवल रोमांटिक नायक की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ ने अब उन्होंने रियल लाइफ के रोल में चित्रित करने के लिए फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया है। यह बड़ा बदलाव सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेरशाह में कप्तान विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने के बाद हुआ, जो सिद्धार्थ के करियर में एक पार्थ ब्रेकिंग फिल्म बन गई।

फिल्म ‘शेरशाह’ में एक अच्छे प्रेमी और योद्धा बन सिद्धार्थ ने सभी को भावुक किया। इस फिल्म में उनकी आदाकारी ने  सभी के रोंगते खड़े कर दिए। अब भारत और उसके पड़ोसी देश के बीच युद्ध की घटनाओं को चित्रित करने वाली एक फिल्म में, सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए बहुप्रतीक्षित मिशन मजनू अगली फिल्म है। ये  फिल्म सिद्धार्थ के करियर की बेहतरीन फिल्म से एक हैं। वहीं इस फिल्म में सिद्धार्थ का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिले।  अब वह एक बार फिर रियल लाइफ किरदार निभा रहे  है। 1970 के दशक में सेट, ‘मिशन मजनू’ एक देशभक्ति थ्रिलर है, जिसके मूल में एक प्रेम कहानी है, जो पाकिस्तान के परमाणु हमले के प्रयासों को विफल करने के भारत के सबसे गुप्त ऑपरेशनों में से एक को प्रदर्शित करती है। 

इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म’ मिशन मजनू’ के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद सिद्धार्थ की तारीफ भी की जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। अब फैंस की निगाहें फिल्म के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएगीं। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी लेकिन इसके लिए फैंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है।  टीज़र में सिद्धार्थ को रॉ एजेंट के रूप में एक गहन अवतार में दिखाया गया है, जिसमें उनका जीवन दांव पर लगा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

जी म्यूज़िक ने रिलीज़ किया दलेर मेहंदी का ब्रांड न्यू साँग "गड़बड़ गड़बड़"

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 जनवरी 2023। भारत के पहले पंजाबी पॉप किंग दलेर मेहंदी एक बार फिर अपने चाहने वालों के साथ झूमने लिए गड़बड़ गड़बड़ साँग के साथ हाज़िर हैं। निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह की फ़िल्म ज़िंदगी शतरंज हैं का लेटेस्ट ट्रैक गड़बड़ गड़बड़ को जी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस