सलमान खान के पिता सलीम खान बोले- कोरोना कोई रॉकेट साइंस नहीं, चुपचाप घर पर रहें सभी लोग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो टूक कहा है कि कोरोना को जवाब देना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बचना है तो घर पर रहना है और सुरक्षित रखना है। एक मीडिया हाउस से बातचीत में सलीम खान ने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि मैं और सलमान खुद इसे फॉलो कर रहे हैं।
सलीम खान ने बताया कि सलमान पनवेल के फॉर्म हाउस पर हैं। वहीं वह फंस गए हैं। पर, वह निर्देश का पालन कर रहे हैं और वहीं ठहरे हैं। उनके साथ बेटी अर्पिता का परिवार भी है। मुझे लगता है कि हम जहां भी हैं, वहीं से कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

सलमान पर भावुक हुए सलीम
सलीम खान ने थोड़े भावुक अंदाज में कहा कि वे पहली बार सलमान खान से 13 दिनों से दूर हैं। सलीम ने कहा, पर इसका मतलब यह नहीं कि मैं रोऊं या निराश हो जाऊं। ऐसी स्थिति में हम सबको समझना होता है। यह जिम्मेदारी का वक्त है। हम जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते। जज्बाती नहीं बन सकते।

‘घर में रहें इसी में सबकी भलाई’
सलीम ने सभी पिताओं से अपील की कि अगर उनका बेटा बाहर है तो प्लीज जज्बात में न आइए। उन्हें वहीं सुरक्षित रहने दीजिए। उन्होंने कहा कि हम सभी से यही अपील करते हैं कि आप जहां हैं, वहीं रहिए और यही आपके हक में है। इस लड़ाई में अगर हमें आगे जाना है तो इसे अपनाना ही होगा। इसी में हमारी, आपकी और पूरे देश की भलाई है।

अभी सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है’
अपने बेटों अरबाज और सोहेल खान की बात करते हुए सलीम ने कहा कि सलमान की तरह वे भी डॉक्टरों की सलाह मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग इस समय सभी मेंटेन कर रहे हैं। जब यह समय गुजर जाएगा तब हम फिर साथ होंगे। पर, अभी दूरी जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

नहीं सुधरे हालात, तो मई-जून में भी रिलीज नहीं होंगी फिल्में

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरोना वायरस के खौफ के चलते पहले अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और फिर रणवीर सिंह की ’83’ पोस्टपोन हो गई। लेकिन इंडस्ट्रीवाले इस वायरस के असर से इतने सहमे हुए हैं कि इसका असर ईद तक देख रहे हैं। फिल्म ड्रिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने सोशल मीडिया पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप