नगरीय निकाय में विजय के लिए बीजेपी का शंखनाद, सीएम प्रत्याशियों की घोषणा पर बोले बीजेपी का प्रत्याशी कमल का फूल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 10 जून 2022। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी ने बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बूथ क्रमांक 1260 की बूथ समिति की बैठक में भाग लिया।
मुख्यमंत्री शिवाज सिंह चौहान ने कहा कि आज नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय के लिए शंखनाद कर दिया है। शिवराज ने कहा कि मैंने वार्ड 47 की बूथ क्रमांक 1260 की बैठक में भाग लिया। हमारी बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और काम का बंटवारा किया। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि हमारी बूथ पर बीजेपी का जो भी पार्षद और महापौर प्रत्याशी घोषित होगा उसे विजय बनाएंगे। सीएम ने कहा कि यह बीजेपी है, जिसका प्रत्याशी कमल का फूल है।

सीएम ने कहा कि हमारे प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है, लेकिन प्रदेश में आज प्रयास शुरू हो गया है। क्योंकि हम विकास और जनता की सेवा करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की सरकार ने भी विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री केंद्र और प्रदेश की सरकार यह वार्ड का विकास भी करेंगी। नगर का भी विकास करेंगे। यह विशेषकर गरीब कल्याण का काम भी करेंगी। कोई भी परिवार ऐसा नहीं है, जिन तक गरीब कल्याण की योजनाएं ना पहुंची है। उन योजनाओं को बेहतर तरीके से तब ही पहुंचाया जा सकता है, जब स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के लोग जीत कर आए।  हर बूथ पर कार्यकर्ता जुट गया है। जनता से संवाद और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा के सवाल पर कहा कि कमल का फूल घोषित है। काम शुरू हो गया है। मैं भी निकल गया हूं।

Leave a Reply

Next Post

जुगजग जीयो की टीम धमाकेदार प्रचार के साथ शुरुआत करेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जून 2022। फ़िल्म जुग जुग जीयो साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। राज मेहता की इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली हैं।   वरुण धवन इन दिनों यूरोप में ‘बावल’ की शूटिंग […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही