राजीव गांधी जयंती 20 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालयों का शिलान्यास – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

22 जिला मुख्यालयों में बनाये जायेंगे राजीव भवन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 अगस्त 2020। 20 अगस्त को 22 जिला कांग्रेस भवनों के एक साथ शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने वेब मीडिया के माध्यम से 20 अगस्त को 22 जिलों में कांग्रेस भवन के शिलान्यास की तैयारी को लेकर आज कार्यकारणी तथा जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री कार्यालय एवं प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य, जिले के प्रभारी तथा सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे।

आज की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा प्रभारी छत्तीसगढ़ पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय ऐतिहासिक राजीव भवन निर्माण के बाद हर जिले में कांग्रेस के जिला मुख्यालय के लिए राजीव भवन निर्माण के महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बाद ब्लॉक में भी कांग्रेस भवन बनाये जायेंगे। 20 अगस्त 2020 से शुरू करके सभी जिलों में 20 अगस्त 2021 तक जिला कांग्रेस कार्यालयों राजीव भवन का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। युद्ध स्तर पर निर्माण होगा। पी.एल. पुनिया ने जिला कार्यकारणी गठन तथा ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति पर आज की बैठक में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

पी.एल. पुनिया ने कहा कि छ.ग. सरकार ने विगत डेढ़ वर्षों में बहुत अच्छा काम किया, राज्य का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। छ.ग. के स्वाभिमान, परंपराओं और लोक संस्कृति का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने सम्मान किया है। देश में कहीं भी ऐसा काम नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अच्छे कार्यों से बहुत बेहतर स्थिति बनी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला अध्यक्षों को इस वेब बैठक में 20 अगस्त के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला प्रभारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों से चर्चा करके संगठन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन जिला कांग्रेस भवनों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने बैठक में जिला कांग्रेस भवनों के निर्माण के नक्शे और एलिवेशन की जानकारी दी और बताया कि रायुपर में पुराने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन को यथावत रखते हुए दोनो तरफ नया निर्माण किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने सभी जिलों में राजीव भवन की भूमि की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया और सोशल मीडिया प्रभारी जयवर्धन बिस्सा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा और संघ का यह रिश्ता क्या कहलाता है ? -शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 16 अगस्त 2020। भाजपा की दिनोदिन बिगड़ती स्थिति से चिंतित संघ प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि भाजपा और संघ का यह रिश्ता क्या कहलाता है ? संघ प्रमुख मोहन भागवत का दौरा […]

You May Like

पीड़िया के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह छह बजे से जारी है एनकाउंटर....|....बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग....|....शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया....|....पांच वर्षों में 40 हजार बच्चों की मौत: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी, हाईकोर्ट ने माना गंभीर....|....भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; कार से घर लौट रहे थे तीनों....|....यजुवेंद्र सिंह चहल के बाद अब IPL खेल रहे इस क्रिकेटर की चुनाव में एंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद के हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी....|....पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत....|....6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू....|....नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी....|....इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर