मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है: कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरु 10 अप्रैल 2022। कर्नाटक में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे भेजने वालों ने लिखा कि मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी करो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है।

धमकियों को हल्के में न ले सरकार:  कुमारस्वामी
वहीं पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और अन्य लेखकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है।

जानें पत्र में और क्या लिखा था
पत्र में आगे लिखा गया है कि आप विनाश के रास्ते पर हैं। मृत्यु आपके बहुत करीब है। आप तैयार रहें। मौत आपके सिर पर मंडरा रही है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें।

Leave a Reply

Next Post

Russia-Ukraine War : जेलेंस्की के साथ सड़कों पर घूमे ब्रिटिश पीएम जॉनसन, रूसी गोलाबारी में पूर्वी यूक्रेन में पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कीव 10 अप्रैल 2022। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किए अब 44 दिन हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन में रूसी सेना की तरफ से जबरदस्त तबाही मचाने का दौर जारी है। एक दिन पहले ही यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन में […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी