राजिम मेले में ड्यूटी पर तैनात जवान का मिला शव, हत्या की आशंका; पीएम से खुलेगा मौत का राज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 05 मार्च 2024। नगर सेना में पदस्थ जवान अपने 20 साथियों के साथ राजिम मेला ड्यूटी में गया हुआ था। लेकिन अचानक से जवान गायब हो गया। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी का मामला राजिम थाने में दर्ज कराया गया। जहां सोमवार को जवान का संदिग्ध शव थाने से कुछ दूर पीछे खेत में पाया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया। मामले के बारे में साथियों ने बताया कि 23 फरवरी से राजिम मेला में ड्यूटी करने के लिए 22 फरवरी को 20 जवानों की एक टीम को राजिम भेजा गया। जहां 28 फरवरी तक काम करने के बाद अचानक से 29 फरवरी को महेश ठाकुर पिता स्व अनिरुद्ध ठाकुर 36 वर्ष निवासी मंजुला थाना भानपुरी लापता हो गया।

जिसकी जानकारी अन्य साथियों ने नगर सेना सेनानी एस मार्बल को फोन पर सूचना दी। इस दौरान महेश की पत्नी को भी घटना के बारे में बताया गया। जहां उसकी पत्नी का कहना था कि महेश के पास ना तो फोन है और ना ही वह एटीएम इस्तेमाल करता है। उसे जब भी पैसे की जरूरत होती थी तो किसी के भी फोन का नंबर देकर उससे फोन पर पैसा मांग लेता था। इसी बीच ड्यूटी के दौरान गए अन्य जवानों से बहसबाजी करते हुए लापता हो गया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने काफी खोजबीन करने के बाद अन्य लोगों को मामले के बारे में बताया। वहीं इस बात की जानकारी लगने के बाद गुम हुए महेश की पत्नी भी उसकी खोज बीन की। जब उसका कोई भी सुराग नही मिला तो एक मार्च को राजिम थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

साथ ही विभाग के द्वारा व्हाट्सएप से लेकर हर ग्रुप में महेश के फोटो को भेजने के साथ ही उसे कही पर भी देखने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। जहां चार मार्च को महेश का शव थाने से कुछ दूरी पर एक खेत में पाया गया। जहां परिजनों को मामले की जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल, महेश के शव को देखने के बाद संदिग्ध लग रहा है। वहीं शव तीन दिन पुराना भी बताया जा रहा है। शव का पीएम होने के बाद ही मौत की कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

नए रोल में नजर आएंगे एम एस धोनी!, फेसबुक पर पोस्ट कर किया ऐलान, फैन्स की बढ़ी धड़कनें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 मार्च 2024। आईपीएल 17 का सीजन शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही शेष समय रह गया है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। धोनी […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग