‘भारत की संस्कृति वैश्विक मंच पर चमक बिखेर रही’, यूसीसीएन में ग्वालियर-कोझीकोड के शामिल होने पर बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में ग्वालियर और कोझीकोड को शामिल किए जाने की बुधवार को सराहना की और कहा कि भारत की सांस्कृतिक जीवंतता वैश्विक मंच पर चमक बिखेर रही है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि भारत एक तरफ जहां इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता का जश्न मना रहा है वहीं राष्ट्र अपनी विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए ‘अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता’ है।

वैश्विक मंच पर चमक बिखेर रही भारत की सांस्कृतिक 
ग्वालियर और कोझीकोड उन 55 नए शहरों में शामिल हैं जो यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल हो गए हैं, यूनेस्को ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर ने ‘संगीत’ श्रेणी में प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है, जबकि केरल के कोझीकोड ने ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान अर्जित किया है। मोदी ने कहा, ‘‘कोझीकोड की समृद्ध साहित्यिक विरासत और ग्वालियर की मधुर संगीत की विरासत अब प्रतिष्ठित यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल होने के साथ भारत की सांस्कृतिक जीवंतता वैश्विक मंच पर चमक बिखेर रहा है। कोझीकोड और ग्वालियर के लोगों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई!

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता का जश्न मनाते हैं, हमारा देश हमारी विविध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। ये सम्मान हमारे अद्वितीय सांस्कृतिक आख्यानों को पोषित करने और साझा करने के लिए समर्पित प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों को भी दर्शाते हैं।” प्रधानमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के एक पोस्ट के जवाब में अपनी यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। रेड्डी ने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में प्रतिष्ठित नेटवर्क में भारत के दो पुराने शहरों को शामिल करने की सराहना की।

भारत के लिए गर्व का क्षण
रेड्डी ने कहा, ‘‘भारत के लिए गर्व का क्षण। केरल के कोझीकोड को यूनेस्को के ‘साहित्य का शहर’ और ग्वालियर को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की नवीनतम सूची में ‘संगीत का शहर’ नामित किया गया है। इन शहरों को संस्कृति और रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए मान्यता मिली है। सभी हितधारकों को बधाई!” पचपन रचनात्मक शहरों में बुखारा (शिल्प और लोक कला), कैसाब्लांका (मीडिया कला), चोंगकिंग (डिजाइन), काठमांडू (फिल्म), रियो द जनेरियो (साहित्य), और उलानबटोर (शिल्प और लोक कला) भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व शहर दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा और आरएसएस से मिजोरम, पूर्वोत्तर और पूरे भारत में लोकतंत्र को खतरा', मिजोरम विधानसभा चुनाव में बोलीं सोनिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 नवंबर 2023। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से मिजोरम की जनता से विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और आरोप लगाया कि प्रदेश की दो पार्टी-मिजो […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान