‘गांव-गांव सच पहुंचाना जरूरी’, शिवराज बोले- वीबी जी राम जी कानून पर फैलाया जा रहा भ्रम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। ग्रामीण रोजगार को लेकर नए कानून वीबी जी राम जी पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव स्तर पर सही जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को योजना के वास्तविक लाभ समझ में आ सकें। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न राज्यों से आए रोजगार सहायकों के साथ बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी कानून ऐतिहासिक है। यह कानून मनरेगा की जगह लाया गया है और इसे ज्यादा व्यावहारिक तथा प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है। मंत्री ने कहा कि योजना को लेकर फैल रही गलत धारणाओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रशासनिक खर्च में बढ़ोतरी
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नए ग्रामीण रोजगार कानून में प्रशासनिक खर्च की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दी गई है। इसके तहत कुल प्रस्तावित बजट एक लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये में से 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि कर्मचारियों के वेतन और प्रशासनिक जरूरतों के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की दिक्कतें कम होंगी।

सख्त निगरानी का भरोसा
मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक खर्च में बढ़ोतरी का मतलब फिजूलखर्ची नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहनों या गैर-जरूरी चीजों पर खर्च रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त राशि रहे और किसी तरह की बर्बादी न हो।

रोजगार के दिन बढ़े
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, वहीं वीबी-जी राम जी कानून में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी को और मजबूत करना है। साथ ही, बेरोजगारी भत्ता और वेतन भुगतान में देरी पर मुआवजे का भी प्रावधान रखा गया है। मजदूरी की मौजूदा दरें जारी रहेंगी और हर साल बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद का होगा सफाया, सीडीएस चौहान बोले- ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान के लिए रहना होगा तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 दिसंबर 2025। वैश्विक मंच पर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्ती और ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’ को हमेशा से ही बड़े अडिगता और बुलंद आवाज के साथ रखा है। ऐसे में अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आतंकवाद से निपटने के लिए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप