सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और धान खरीदी ऑपरेटर संघ की हड़ताल 12वें दिन भी जारी, शासन से नहीं बनी सहमति

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 13 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रही। संभागीय स्तर पर धरना प्रदर्शन के बाद अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस सहमति नहीं बनने से कर्मचारियों में आक्रोश है। हड़ताली कर्मचारियों ने गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने संघर्ष और मांगों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से लगभग 15 हजार कर्मचारी किसानों को सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित वेतन और सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
मुख्य मांगों में वर्ष 2023-24 और 2024-25 की धान खरीदी में हुई सुखत राशि का भुगतान समितियों को दिलाना, परिवहन पश्चात संपूर्ण सुखत राशि समितियों को देना, आउटसोर्सिंग प्रणाली समाप्त कर कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितीकरण, तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर 3 लाख रुपए वार्षिक प्रबंधकीय अनुदान एवं वेतनमान प्रदान करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक और अपर मुख्य सचिव के पत्रों के बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो वे धान खरीदी कार्य से स्वयं को अलग रख हड़ताल जारी रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकलव्य चंद्रा (जिला अध्यक्ष सक्ति), रूद्रदत्त तिवारी (महासचिव बिलासपुर संभाग), भोलाराम यादव (जिला अध्यक्ष मुंगेली), कमलकांत पाटनवार (जिला अध्यक्ष सहकारी समिति बिलासपुर), विद्याशंकर यादव और मीनाक्षी यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर संघ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

भारत में कदम रखेगा दुनिया का प्रिय बिस्कॉफ़

शेयर करेमोंडेलीज़ इंडिया और लोटस बेकरीज़ की ऐतिहासिक साझेदारी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 नवंबर 2025। मोंडेलीज़ इंटरनेशनल ने लोटस बेकरीज़ के साथ साझेदारी कर भारत में विश्व प्रसिद्ध बिस्कॉफ़ कुकी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब लोटस बेकरीज़ के किसी साझेदार द्वारा बिस्कॉफ़® […]

You May Like

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति....|....रामायण एडवांस बुकिंग: बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म....|....महिलाओं में जानलेवा कैंसर के संकेत मिनटों में बताएगा एआई....|....ओलंपिक से पहले बदलाव की तैयारी: प्रो लीग में नई हॉकी टीम उतारेगा भारत....|....'हां, रूस और चीन हमारी जासूसी करते हैं'....|....8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी....|....कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला....|....गोदाम पर छापा मारकर 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त....|....बुंदेलखंड में गंभीर बीमारियों के कारणों की होगी पड़ताल....|....लोन जारी नहीं किया, फिर भी काटते रहे किस्त