जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 07 जुलाई 2026। कटघोरा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट प्रकरण का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। थाना कटघोरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल ने बीती एक जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिसमें एक महिला के भेष में था। 

आरोपियों ने चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। एक आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे ने देसी कट्टा छाती पर अड़ा दिया। तीसरे ने आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया और बैग में आभूषण भरने लगी। बाहर भीड़ जमा होने से घबराकर तीनों देसी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले।

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह गोंड (38 वर्ष, निवासी घुचापुर) और परदेशी राठिया (40 वर्ष, निवासी जिलगा बरपाली) के रूप में हुई है। फरार आरोपी विष्णु प्रसाद राठिया (निवासी कोलगा) है। पूछताछ में पता चला कि तीनों पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में ही इनकी दोस्ती हुई और रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने चोरी की मोटरसाइकिल और देसी कट्टे का उपयोग किया था।

Leave a Reply

Next Post

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 07 जुलाई 2026। कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में एक शराबी बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी