कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया, अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 15 नवंबर 2022। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई की टीम से जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। इसी साल पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।

पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 69 विकेट लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल में पोलार्ड की इकोनॉमी 8.79 की रही।

पोलार्ड ने अपना पहला आईपीएल मैच 17 मार्च 2010 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। वहीं, आखिरी आईपीएल मैच उन्होंने नौ मई 202 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला। पोलार्ड के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। वह 11 मैचों में 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन ही बना सके थे। इस खराब प्रदर्शन की वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, इससे पहले पोलार्ड ने संन्यास ले लिया।

पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे हैं, जिसने आईपीएल के पूरे करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों में विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2008 से जुड़े), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स से 2011 से जुड़े), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस से 2013 से जुड़े) और लासिथ मलिंगा शामिल हैं।

पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीत चुके हैं। पोलार्ड कई मौकों पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वह टीम के साथ एक नए रोल में दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कल आएगी रायपुर, शहर में बिताएंगी खास पल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 नवंबर 2022।  बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर कल रायपुर आ रही हैं।दरसल रायपुर में कल उनका कार्यक्रम तय है, शहर में एक्ट्रेस कुछ खास पल बिताएंगी। दरअसल वो सदर बाजार रायपुर में सहेली ज्वेलर्स पहुंचेंगी। इस स्टोर को […]

You May Like

विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर बढ़ी तकरार, विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे टीएमसी विधायक....|....3 सौ 31 करोड़ की शासकीय गोचर भूमि 143.23 एकड़ का फर्जीवाड़ा....|....मुख्यमंत्री के जनदर्शन में बहनों की मुलाकात, महतारी वंदन योजना की तारीफ की....|....नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया जोर....|....सोनाक्षी की शादी के बाद पिता शत्रुध्न ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी, कह दी बड़ी बात....|...."लोकसभा चुनाव में यदि सीएम नीतीश का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर हो जाती आउट", भाजपा नेता संजय पासवान का बड़ा बयान....|....एक्स कैलिबर राइफल लोड करते हुए जवान से चली गोली, जबड़े को फाड़ते हुए निकली बुलेट; अस्पताल में भर्ती....|....सेमीफाइनल के दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, द. अफ्रीका की आसान जीत, पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में....|....10 साल बाद लोकसभा को मिला विपक्ष का नेता... जानिए अब राहुल गांधी के पास कौन से हैं अधिकार और शक्तियां....|....झारखंड में जल्द ही चंपई सोरेन कैबिनेट का होगा विस्तार, इन नेताओं को मिल सकती है जगह