देश में बरकरार है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में आज भी आए 39 हजार नए केस, 617 मौतें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। देश में कोरोना के मामले 30 से 40 हजार के बीच बराबर बने हुए हैं।  बीते 24 घंटों में कोरोना के 38,628 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 617 लोगों की मौत हुई है और 40,017 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4,12,153 पर आ गए हैं जो कुल मामलों का 1.29% है। वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,10,55,861 हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट 97.37% पर बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में कुल 50 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। गुरुवार को 50.29 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए। देश में वैक्सीन ड्राइव के तीसरे चरण के दौरान 18 से 44 साल के 16.92 लोगों को पहला डोज और 1.07 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। रोजाना का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.21% से 3% के बीच बना हुआ है।

गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं 23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

चीनी सेना ने गोगरा में बने अस्थायी निर्माण हटाए, 15 महीने के गतिरोध के बाद टकराव वाले स्थान से पीछे हटे सैनिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य टकराव खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत और चीन ने गोगरा इलाके से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है। दोनों देशों ने गोगरा में एलएसी के पेट्रोलिंग प्वाइंट […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे