जो हमारे देश के नागरिक नहीं हैं, हेमंत सरकार उन लोगों को भी संरक्षण दे रही: अर्जुन मुंडा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुमका 18 नवंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-नीत गठबंधन पर घुसपैठ को संरक्षण देने का बीते रविवार को आरोप लगाया। मुंडा ने दावा किया कि अवैध प्रवासी आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं तथा मौजूदा कानून का उल्लंघन कर रहे भारतीय संविधान के प्रावधानों को चुनौती दे रहे हैं। संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम का स्पष्ट संदर्भ देते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन झामुमो-नीत सत्तारूढ़ गठबंधन की कथित निष्क्रियता के कारण घुसपैठियों द्वारा आदिवासी भूखंडों पर कब्जा किया जा रहा है। मुंडा ने आरोप लगाया, ‘‘बड़े पैमाने पर घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है और अवैध प्रवासियों के कारण आदिवासी समाज की दुर्दशा बढ़ गई है। घुसपैठिये झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में आदिवासी लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। आदिवासी समाज असहाय है और गठबंधन सरकार से छुटकारा चाहता है।

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए वह जहां भी गए, वहां ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। मुंडा ने कहा, ‘‘संथाल परगना की पहचान जमीन से जुड़ी हुई थी, लेकिन राज्य सरकार इसे बचाने में विफल रही। झारखंड सरकार न केवल आदिवासियों की जमीन हड़पने की अनुमति दे रही है, बल्कि उन लोगों को संरक्षण भी दे रही है, जो हमारे देश के नागरिक नहीं हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण की नई हाइपरसोनिक मिसाइल, 3 सेकंड में 3 किलोमीटर की रफ्तार, चीन-पाकिस्तान तक पहुंची रेंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। भारत ने 16 नवंबर 2024 की रात एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की जब उसने अपनी नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को LRAShM (Long Range Anti-Ship Missile) के नाम से जाना जा रहा है। यह परीक्षण भारत […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर