भाजपा सरकार गारंटी पूरा करे बिजली विभाग के अनियमित संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित करे – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 जून 2026। बिजली विभाग के अनियमित संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली विभाग के अनियमित एवं संविदा कर्मचारी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के कारण हड़ताल कर रहे है, उनको ढाई साल से गारंटी पूरा करने के नाम से धोखा दिया जा रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी बताकर बिजली विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा किया था। आज ढाई साल बाद स्थिति यह है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित होने का नियुक्ति पत्र के बजाय हड़ताल करने पर नौकरी से बेदखल करने का नोटिस दिया जा रहा है। आउटसोर्सिंग से भर्ती 15 सालों से संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की नियमितिकरण, बीमा सुरक्षा, संविलियन, अनुकम्पा नियुक्ति की मांग जायज है, उन्हें तत्काल पूरा करना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। ढाई साल में प्रदेश हड़तालगढ़ बन गया है। विधानसभा चुनाव में 5 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का वोट लेना था। तब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ओपी चौधरी इन कर्मचारियों के पंडाल में जाकर 100 दिन में नियमित करने का वादा किये थे, मोदी की गारंटी बताये थे, आज ये तीनों नेता सरकार में है और अब इन कर्मचारियों से मिलते भी नहीं है। भाजपा का काम ही धोखा देना है प्रदेश के हर वर्ग के साथ ठगी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा का 'ओबीसी ब्लूप्रिंट', अब पिछड़े वर्ग के हाथों में तीनों बड़ी कमान, पीडीए की काट है ये नया दांव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव का बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। पार्टी ने महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के साथ ही काशी क्षेत्र के अध्यक्ष जैसे अहम संगठनात्मक पद पिछड़े वर्ग के नेताओं के हाथों […]

You May Like

बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी....|....नक्सल हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार....|....करोड़ों के प्रोजेक्ट में चिंतामण गणेश को जगह नहीं....|....कमाऊ पत्नी को दूसरे पति से गुजारा भत्ता नहीं....|....26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज....|....एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन