मिजोरम में पांच घर और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, असम में भी पांच की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आइजोल 31 मई 2025। देश में समय से पहले पहुंचा मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर तबाही मचा रहा है। पिछले 24 घंटों में मिजोरम में हुई भारी बारिश के चलते कई घर ढह गए हैं। कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। वहीं असम में भी भारी बारिश के बात कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पांच लोगों की मौत भी हुई है। बारिश के चलते सिक्किम, त्रिपुरा, मेघायल समेत कई राज्यो बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन की चपेट में घर और होटल आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

असम में पांच लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बाढ़ से कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन जिलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 30 मई को मेघालय में अलग-अलग जगहों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान है।

त्रिपुरा में  भी जनजीवन प्रभावित
त्रिपुरा में शुक्रवार को रुक-रुक बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को राज्य के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ था और खराब मौसम के कारण दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी, हालांकि शुक्रवार को उड़ानें सामान्य रहीं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत; देशभर में 2500 से अधिक सक्रिय केस, सात लोगों की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2025। देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2500 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 30 मई तक देश […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब