कांग्रेस पार्टी का चरित्र हमेशा महिला विरोधी रहा है – भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

महिलाओं से रोजगार छीनने वाली कांग्रेस बताए कि उसने महिलाओं के लिए क्या किया?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कांग्रेस के महतारी वंदन योजना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को केवल अपना वोट बैंक समझती रही है। भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, वे सभी घोषणाएं अवश्य पूरी होंगी, क्योंकि यह मोदी जी की गारंटी है। जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। प्रदेश में सरकार बनते ही भाजपा ने अपनी संकल्पों को पूरा करना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक भाजपा ने एक महीने के भीतर ही अपने तीन संकल्पों को पूरा कर दिया है और महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश की महिलाओं को जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नींद उड़ गई है और ऊल जुलूल बयानबाजी कर प्रदेश की महिलाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के भ्रमजाल में आने वाली नहीं हैं। प्रदेश की महिलाएं समझ चुकी हैं कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का शोषण ही किया है। अपने 2018 के जन घोषणा पत्र में प्रदेश की बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं को 1000 रुपए पेंशन देने की घोषणा की थी जिसे वह 5 साल में तो पूरा नहीं कर पाई बल्कि इन 5 वर्षों में प्रदेश की 20000 महिलाओं से रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार करने का काम कांग्रेस पार्टी और उसकी तत्कालिक सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी महिलाओं के प्रति संवेदनशील नजर आयी ही नहीं। चार सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करके कांग्रेस पार्टी ने एक भी गैस सिलेंडर महिलाओं को नहीं दिया और जब भाजपा महिलाओं के आर्थिक संबल देने के लिए महतारी वंदन योजना लेकर आई तब से कांग्रेस पार्टी भयभीत नजर आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आर्यन अरोड़ा पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 31 दिसंबर 2023। बॉलीवुड फिल्मों में कलाकार के तौर पर काम कर चुके आर्यन अरोड़ा को पार्किंग विवाद में एक क्रिकेट अकादमी के केयर टेकर ने कथित तौर पर बुरी तरह से पीट दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने यह जानकारी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण