कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार- मोदी को इतिहास की जानकारी नहीं, जनसंध के संस्थापक लीग के साथ गठबंधन में थे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने इतिहास से परिचित नहीं हैं, क्योंकि वह कोई और नहीं बल्कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, जो 1940 के दशक की शुरुआत में लीग के साथ बंगाल में गठबंधन सरकार का हिस्सा थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर ‘‘विभाजन की राजनीति” करने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयराम रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री को अपना इतिहास नहीं पता है। वास्तव में, वह कोई और नहीं, बल्कि हिंदू महासभा के अध्यक्ष मुखर्जी थे, जो बंगाल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन सरकार में शामिल थे। हिंदू महासभा सिंध और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में भी मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन में थी।” रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा विभाजन की राजनीति में विश्वास करती है और ऐसा करती भी है।” 

Leave a Reply

Next Post

आइरा - द इम्मोर्टालिटी ऐप, रोहित बोस रॉय की थ्रिलर फिल्म है अद्भुत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 अप्रैल 2024। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित पहली फ़िल्म आइरा इस सप्ताह रिलीज हो गई है। यह फ़िल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां तकनीक की ताकत का गलत इस्तेमाल इंसान करना चाहता है। यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल के मिश्रण […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'