सचिवों संग सीएम की पहली बैठक: चन्नी बोले- मैं नरम और कोमल हूं पर इतना नहीं, काम न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 28 सितम्बर 2021। पंजाब सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ अपनी पहली बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को यह संकेत दे दिया कि वे अफसरशाही के प्रति नरम या लापरवाही भरा रवैया नहीं रखने वाले। उन्होंने जनता के कामों को प्राथमिकता देने और भ्रष्टाचार पर गंभीरता से अंकुश लगाने का निर्देश दिया और साफ कर दिया कि वह उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो आम लोगों के काम नहीं करेंगे। बैठक के दौरान चन्नी ने कहा कि मैं नरम और कोमल हूं लेकिन कृपया मेरी नम्रता को ऐसे न समझें कि यह निष्क्रियता पर ध्यान नहीं जाने देगी। मैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा, जो आम लोगों के लिए काम नहीं करेंगे। मैं अपने मामूली संसाधनों से खुश हूं, इसलिए मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे कड़ी मेहनत के अलावा किसी से भी कुछ नहीं चाहिए। अगर कोई मेरे नाम से किसी भी गलत काम के लिए आपसे संपर्क करता है तो कृपया सीधे मेरे पास आएं और मुझे बताएं।

बैठक में उपस्थित मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी सचिवों ने मुख्यमंत्री के संदेश को गंभीरता से और स्पष्ट तौर पर समझा है, जिसकी वह सराहना भी करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी भरोसा दिलाया कि सभी अधिकारी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए आम लोगों के कार्यों के प्रति किसी तरह की लापरवाही नहीं होने देंगे।

‘सभी विभाग 100 दिन का रोडमैप बनाएं’ 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार के कामकाज में तेजी लाने की कोशिशें तेज करते हुए सोमवार को राज्य के प्रशासनिक सचिवों के निर्देश दिया कि वे प्रत्येक विभाग के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार कराएं। उन्होंने यह हिदायत भी दी कि रोडमैप मुख्य सचिव के पास भेजे जाएं, जो इनकी समीक्षा कर आगे योजना तय करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: इस बदली हुई प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है कोलकाता और दिल्ली की टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 सितम्बर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का 41वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आज यानी 28 सितंबर को दिल्ली […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर