मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया कलेक्टर्स कान्फ्रेंस कमिश्नर, सीसीएफ, कलेक्टर और सीईओ जिपं हुए शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 17 जुलाई 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना, फसलों की गिरदावरी की तैयारियों, किसान न्याय योजना और किसान पंजीयन, वृक्षारोपण अभियान की प्रगति, श्रमिकों के कौशल उन्नयन  और उनके रोजगार की स्थिति तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रुके हुए श्रमिकों से सम्बंधित विषयों की समीक्षा की। जिला कार्यालय के छत्तीसगढ़ स्वान केंद्र में बस्तर संभाग आयुक्त  अमृत खलखो, सीसीएफ मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर  रजत बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं इंद्रजीत चंद्रवाल, वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मण्डावी, सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर  खलखो ने गोधन न्याय योजना तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए संभाग के कुछ जिलो में बैकिंग सुविधा की कमी से गोधन न्याय योजना के तहत् स्व-सहायता समूह को भुगतान में समस्या हो सकने हेतु संभावना की जानकारी दी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने आवष्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

गौठान और गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की अपनी योजना: इन योजनाओं की पूरे देश में चर्चा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में की तैयारियों की समीक्षा चरणबद्ध रूप से सभी ग्राम पंचायतों-गांवों में बनेंगे गौठान हरेली पर गौठानों में समारोह पूर्वक होगी ’गोधन न्याय योजना’ की शुरूआत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 17 जुलाई 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना के संचालन और […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च