बीएसपी की जमीन पर पूर्व पार्षद का हटा कब्जा, चला बुलडोजर, 1.25 करोड़ कीमत की लगभग 10,000 वर्ग फीट जमीन को कब्जामुक्त कराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 14 अक्टूबर 2022। भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग की टीम ने गुरुवार को सूर्या नगर बस्ती में हुए बेजा कब्जा को खाली कराया। बीएसपी की टीम ने पाया कि भिलाई निगम के पूर्व पार्षद नरेश कोठारी और अन्य लोगों ने यहां बड़े पैमाने पर कब्जा किया था। उसने बाहर से आए मजदूर वर्ग के लोगों को औने-पौने दाम में जमीन बेचकर पूरी बस्ती बसा दी थी। बीएसपी ने पूरी बस्ती को जेसीबी चलाकर जमीदोज कर दिया।

भिलाई स्टील प्लांट की टीम मरोदा क्षेत्र में सूर्या नगर बस्ती कार्रवाई करने पहुंची थी। उन्होंने यहां नाला के दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर 1.25 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 10,000 वर्ग फीट जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस जमीन में नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद नरेश कोठारी और अन्य लोगों ने कब्जा कर सीमेंट पोल बनाने की फैक्ट्री संचालित की थी।

बीएसपी और रिसाली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजदूगी में तीन जेसीबी मशीन चलाकर पूरे निर्माण को जमीदोज कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन 100 से अधिक संख्या में तैनात पुलिस बल ने उनके विरोध को दबा दिया।

गरीब मजदूरों ने लगाई गुहार, कहा- हो गए बेघर
इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि वो लोग दूसरे राज्य से यहां रोजी मजदूरी करने आए हैं। नरेश कोठारी ने इस जमीन को अपना बताते हुए उन्हें जमीन बेची थी। इसके बाद उन्होंने यहां अपनी पूरी जमा पूंजी लगाकर मकान बनाया था। वे अब आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इन लोगों ने किया था बेजा कब्जा
बीएसपी जमीन पर पूर्व पार्षद नरेश कोठारी के साथ ही जहीर खान, अजय सिंह, मिली, जितेंद्र कुमार, काशीराम जोशी, लक्ष्मी सूर्यवंशी, राजकिशोर गिरी ने कब्जा किया हुआ था। इन सभी के खिलाफ संपदा न्यायालय की ओर से कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची में शामिल हुए भिलाई के एजाजुद्दीन, कैंसर ड्रग्स में नयी खोज के लिए मिला सम्मान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 14 अक्टूबर 2022। अमेरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भिलाई के रूंगटा फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च (आर-1) के प्राचार्य डॉ. एजाजुद्दीन का नाम भी शामिल है। इस सूची में पं. रविशंकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले