बलिया में दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 30 घायल; चार की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलिया 30 अक्टूबर 2024। बैरिया- छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। 

बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी। मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे। रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। रात में गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस पलटने से चीखने- चिल्लाने लगे। कुछ जवान शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। आवाज सुनकर पास के चौकी पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के साथ ही घायल जवानों को उपचार के लिए लिए एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया। 

इस बाबत एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बस बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी को लेकर जा रही थी। चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। 

गायघाट के पास जवानों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर 
डेयरी रोहतास से दो बसों में 81 जवान सिवान के लिए निकले थे। एक बस चांददीयर के पास सड़क किनारे पलट गई, वहीं दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जवान बाहर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक होमगार्ड घायल हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

राम आएंगे : आज जगमग हो उठेगी अयोध्या... योगी करेंगे राजतिलक, दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर जलेंगे 25 लाख दीये

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 30 अक्टूबर 2024। अवधपुरी रघुनंदन आये, घर घर नारी मंगल गाये…अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा के खानि… रामचरित मानस में वर्णित ये पंक्तियां अयोध्या में साकार रूप लेती दिख रही हैं। लंका विजय के बाद प्रभु राम के मां सीता व लक्ष्मण के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप