अरुण गोविल का नया अवतार, ‘रामायणम्’ में अब दिखेगा दशरथ का शाही अंदाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अक्टूबर 2026। अरुण गोविल का नाम भगवान राम के किरदार के साथ ऐसा जुड़ा है, जिसे भारतीय दर्शकों की कई पीढ़ियां आज भी बेहद सम्मान और भावनाओं के साथ याद करती हैं। अब यही लोकप्रिय चेहरा बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाला है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ से अरुण गोविल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि एक समय अरुण गोविल ने पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवंत किया था और अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं।

पोस्टर में उनका राजसी लुक और व्यक्तित्व राजा दशरथ के प्रभावशाली किरदार की झलक देता है। अरुण गोविल के लिए यह भूमिका इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अब उसी राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने दशकों पहले दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही यह महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।

Leave a Reply

Next Post

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

शेयर करेदमकल सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट ला रही आईपीओ , 15 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 08 अक्टूबर 2026। दमकल सुरक्षा और फायर प्रोटेक्शन समाधान क्षेत्र में सक्रिय एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को […]

You May Like

जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक