खड़े होकर पानी पीना नुकसान दायक, जानिए इससे होने वाले हानि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मानव शरीर में पानी की मात्रा लगभग 60 प्रतिशत होती है. पानी ना केवल हमारे शरीर में ऑक्‍सीजन और पोषक तत्‍वों को पहुंचाने का काम करता है, शरीर के अंगों और उत्‍तकों की रक्षा भी करता है। हालांकि यह बात हम सभी जानते हैं कि हमारे लिए पानी पीना कितना महत्‍वपूर्ण है और हमारी अच्‍छी सेहत हमारे वॉटर इंटेक पर निर्भर करती है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप भरपूर पानी पीने के बावजूद स्‍वस्‍थ रहते हों. हो सकता है कि आपकी एक छोटी सी आदत की वजह से आपके शरीर को पानी का सही फायदा नहीं मिल रहा हो. जैसे कई लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है। आमतौर पर लोग जल्‍दबाजी में खड़े खड़े ही पानी पी लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि हड़बड़ी की ये आदत आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक l है. हम आपको बताते हैं कि खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए किस तरह से नुकसानदेह हो सकता है।

1.पाचन क्रिया को करता है प्रभावित

अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो पानी तेजी से गले में मौजूद फूड पाइप से होता हुआ पेट में जाता है। तेजी से आते पानी के प्रेशर से आसपास के अंगों और पेट की दीवारों को नुकसान पहुंचता है जिससे आगे चलकर आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. इसकी वजह से हार्ट बर्न और अल्‍सर की समस्‍या भी हो सकती है।

2.किडनी से जुड़ी समस्या

खड़े होकर पानी पीने से पानी प्रेशर के साथ पेट में जाता है जिससे सभी अनफिल्‍टर्ड चीजें ब्लडर में जमा हो जातीं हैं और इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है. दरअसल किडनी का काम पानी को सही ढंग से छानना होता है। जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो ये अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती और पानी सही तरह से फिल्‍टर नहीं हो पाता और ये किडनी में ही स्‍टोर हो जाता है। जिससे बाद में चल कर किडनी की समस्या, यूरीन में इंफेक्शन और जलन महसूस हो सकती है।

3.अर्थराइटिस का रहता है खतरा

अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इसकी वजह से आगे चलकर आपको अर्थराइटिस भी हो सकता है. दरअसल जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह शरीर में फ्लूइड के बैलेंस को भी बिगाड़ता है। यही नहीं, जोड़ों के बीच मौजूद फ्लूइड के भी संतुलन को भी यह प्रभावित करता है जिससे उंगलियों, घुटनों, कमर आदि जोड़ों में दर्द की समस्‍या आ जाती है।

4.प्‍यास नहीं बुझती

अगर आप खड़े खड़े पानी पीते हैं तो आपकी प्‍यास पूरी तरह नहीं बुझती और आपको बार बार प्‍यास लगती है। इसलिए बेहतर होगा अगर आप बैठकर तसल्‍ली से पानी पिएं. यह आपके सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन ए. गुप्ता की मौत, कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ हादसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 17 मार्च 2021।  भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन हादसे का शिकार हो गया है। आज सुबह सेंट्रल इंडिया में एक एयरबेस पर कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान टेक ऑफ करते वक्त भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में एक […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब