बारातियों से भरी पिकअप पलटी, बच्चे की मौत, 5 घायल: 3 की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा 24 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई है। हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से बारात ग्राम मेंड्रा गई थी। शादी के बाद बाराती सोमवार सुबह 3.30 बजे के आस-पास वापस लौट रहे थे। पिकअप गाड़ी अभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जजगा गांव के मंदिर के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

सड़क किनारे खेत पर चली गई गाड़ी

पिकअप इतनी तेज रफ्तार में थी कि सड़क किनारे खेत पर जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बच्चे की तुरंत ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि 2 घायलों का उपचार पास के उदयपुर अस्पताल में ही जारी है।

ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

उधर, हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। उसका कहना था कब क्या और कैसे हो गया। कुछ पता ही नहीं चला।

बीजापुर में डिवाइडर से टकराई पिकअप, 24 लोग घायल; तीन को आई गंभीर चोट

बीजापुर। नेलसनार से धर्मापुर लौट रहे पिकअप वाहन बीजापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है।  जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे के करीब नेलसनार से सगाई कार्यक्रम से धर्मापुर लौट रही पिकअप वाहन बीजापुर पहुंचते ही कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर से जा टकराई। इससे वाहन में बैठे 24 लोग घायल हो गए। इनमें से कडती चिन्नाक्का को कमर में, इरपा राजू को सर में व इरपा चन्द्रू को सर व हाथ मे चोट लगी है। अन्य को मामूली चोट पहुंची हैं। सभी का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम को जैसे ही घटना की खबर लगी वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम ने बताया कि नेलसनार से सगाई कार्यक्रम कर ये धर्मापुर लौट रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट के सामने डारापारा चौक के पास वाहन डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन धर्मापुर के सूरज सरकार की है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 अप्रैल 2023। ट्रिपलआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्यार्थियों को मैडल तथा डिग्री प्रदान की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और इस संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा