महाकुंभ से वापस जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे में दो की मौके पर हुई मौत, 11 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हमीरपुर 08 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे बस में सवार 13 श्रद्धालुओं में से दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। और अन्य 11लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरा मामला हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 128 प्वाइंट का है। जहां आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक्सप्रेसवे के किनारे खराब खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश की श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस पीछे से जा घुसी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 11 घायल श्रद्धालुओं को यूपीडा एवं स्थानीय एंबुलेंस की मदद से राठ सीएससी भेजा गया। जहां राजस्थानी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अन्य तीन व्यक्तियों को उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजों पर बोलीं प्रियंका गांधी- मैंने अभी तक नहीं देखे परिणाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस की […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान