बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत रोणा का शानदार प्रदर्शन, जानिए पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हैदराबाद 29 जुलाई 2022 । साउथ की फिल्म विक्रांत रोणा आज 29 जुलाई को रिलीज हो गई है. ओरिजनली ये कन्नड़ फिल्म है, जिसे बाद में हिंदी में भी डब किया गया है. फिल्म में किच्चा सुदीप विक्रांत रोणा बनकर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म 95 करोड़ के बजट में बनी है, जिसने एडवांस बुकिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया था. बता दें कि किच्चा सुदीप की इस फिल्म का मुकाबला ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की.

बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

फिल्म विक्रांत रोणा 2D के 3D में भी रिलीज हुई है, जिसके चलते भी लोगों में इसका क्रेज देखा जा रहा है. बात करें फिल्म के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो जूम टीवी की रिपोर्ट मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबली 45 से 45 करोड़ की कमाई की है. इसे फिल्म का अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है. वहीं, बात करें इसके हिंदी वर्जन की तो यहां ये फिल्म इतना कलेक्शन नहीं कर पाई. फिल्म के हिंदी वर्जन ने महज 1 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, हिंदी वर्जन को खुद सलमान खान प्रेजेंट कर रहे थे. जिसे लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. हिंदी दर्शकों ने 3D वर्जन को भी पसंद नहीं किया.

साउथ में फिल्म में हुआ इतना कलेक्शन

बता दें कि इस फिल्म में साउथ में बेहतरीन प्रदर्शन किया. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विक्रांत रोणा ने करीब दो करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. हालांकि, ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ग्लोबली 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 7 से 9 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टरों का चमत्कार! फैक्ट्री में कट गई मजदूर बाजू, ऑफरेशन कर 6 घंटे में जोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जुलाई 2022 । दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्‍पीटल ने फैक्ट्री में काम करने वाले एक 50 साल के व्यक्ति की कटी हुई बाजू को सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। मशीन पर काम करते समय दुर्घटनावश उनकी बाजू कटकर अलग हो गई थी। डॉक्टरों की दो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप