कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े नेता की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 जून 2023। कनाडा में एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। निज्जर का ताल्लुक जालंधर के भार सिंह पुरा गांव से था।  

चरमपंथी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का बड़ा चेहरा
खालिस्तान टाइगर फोर्स और सिख फॉर जस्टिस जैसे संगठन पर भारत में प्रतिबंध है। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए खालिस्तान पर हुए जनमत संग्रह में भी सिख फॉर जस्टिस संगठन का ही हाथ था। एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। 

कई मामलों में वांछित था निज्जर 
एनआईए ने जालंधर में 2021 में एक हिंदू पुजारी पर हमले के मामले में निज्जर की गिरफ्तारी में सहायता के लिए सूचना देने पर पिछले साल जुलाई में 10 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा की थी। इससे तीन महीने पहले ही एनआईए ने हमले के सिलसिले में उसके और तीन अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के अनुसार, निज्जर भारत में खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के अलगाववादी और हिंसक एजेंडा को भी बढ़ावा दे रहा था।

एक हफ्ते में दूसरे बड़े खालिस्तान नेता की मौत
बीते हफ्ते में दो बड़े खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में एक और खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी। अवतार सिंह खांडा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का ब्रिटेन चीफ था। मेडिकल रिकॉर्ड में पता चला था कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। 

Leave a Reply

Next Post

बलिया में मौतों का सिलसिला जारी, बिगड़ रहे हालात, तीमारदार मरीजों को टांगने को मजबूर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बलिया 19 जून 2023। भीषण गर्मी और लू के बीच यूपी के बलिया जिला अस्पताल में मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। अस्पताल में शनिवार की देर रात सोमावर सुबह तक पांच मौतें हुई हैं। मौत की वजह साफ नहीं है, लेकिन लू लगने से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत