सीएम साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना, लोगों से जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करने की अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 जनवरी 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। विष्णुदेव साय ने कहा कि, दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं, नशे की हालत कभी भी गाड़ी न चलाएं, सड़क पर लापरवाही से न चलें. एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है. इसलिए जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। बता दें कि, सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना करने के दौरान विधायक पत्थलगांव गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजुद थे।

गौरतलब है कि, 34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग की ओर से यह रैली निकाली गई है. जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी. नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा. यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा.

Leave a Reply

Next Post

जहां शिवलिंग का दावा, उस पानी की टंकी की होगी सफाई; ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को काशी के ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद परिसर में मौजूद पानी की टंकी (वुजुखाना) की सफाई कराने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि इसी वुजुखाने में हिंदू पक्ष […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा