खतरनाक थे अमृतपाल के इरादे, पूर्व सैनिकों का किया ब्रेनवॉश, दिलवाता था हथियारों की ट्रेनिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 24 मार्च 2023। अमृतपाल के इरादे बहुत ही खतरनाक थे। वह नशा करने वाले और पूर्व सैनिकों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुबई से लौटने के बाद अमृतपाल ने अपने पैतृक गांव जल्लूपुर में एक नशा मुक्ति केंद्र शुरू किया। इसके साथ ही उसने ऐसे पूर्व सैनिकों की तलाश शुरू कर दी, जो सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे, ताकि उनका इस्तेमाल हथियारों के प्रशिक्षण देने में किया जा सके। उसने दो पूर्व सैनिकों की पहचान की और उनका ब्रेनवॉश कर अपने साथ मिला लिया। इनकी पहचान वरिंदर सिंह और तलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों ने अमृतपाल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देनी शुरू की। इसके लिए उसने मारे गए आतंकवादी दिलावर सिंह को युवाओं के सामने प्रेरणास्रोत के तौर पर रखा। मानव बम बनकर दिलावर सिंह ने खुद के साथ पूर्व सीएम बेअंत सिंह को उड़ा दिया था। पुलिस ने बताया कि जब अमृतपाल ने ‘वारिस पंजाब दे’ की कमान संभाली तो उस समय उसके पास सिर्फ दो निजी गार्ड थे। 

अचानक से उसके पास गार्ड की संख्या बढ़ गई थी। इस साल की शुरुआत में यह संख्या 16 हो गई थी। आश्चर्यजनक बात यह थी कि इनमें से सात वे लोग थे, जो नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए थे। दोनों पूर्व सैनिकों ने इलाज के दौरान उन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया। पुलिस ने बताया कि वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि तलविंदर सिंह फरार है। दोनों के शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

जल्लूखेड़ा में फायरिंग रेंज में दी जाती थी ट्रेनिंग
पुलिस ने बताया कि उसने जल्लूखेड़ा के पास बहती नदी के किनारे एक फायरिंग रेंज बनाई थी, जहां पर युवाओं को अत्याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती थी। यह खुलासा उसके गनमैन तेजिंदर सिंह गिल से मिले मोबाइल से मिले वीडियो और फोटो से हुआ है। कुछ वीडियो में वह युवाओं को हथियारों के बारे में बारीकी से समझा रहा है। कुछ फोटो भी मिले हैं, जिनमें आंनदपुर खालसा फौज के होलोग्राम भी बने थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल की सजा को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन, शाम को पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मार्च 2023। कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक