वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कडप्पा 11 मई 2024। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के कडप्पा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने इस दौरान भाजपा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब बाबू (टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू), जगन और पवन (जनसेना संस्थापक पवन कल्याण) है। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। 

रैली में राहुल गांधी ने किया चंद्रशेखर रेड्डी का जिक्र
पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेरणा थी। कांग्रेस नेता ने कहा, “आज आंध्र प्रदेश को भाजपा की बी टीम चला रही है। भाजपा की बी टीम का मतलब बी से बाबू, जे से जगन और पी से पवन है। इन तीनों लोगों का रिमोर्ट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये तीनों नेता पीएम मोदी के नियंत्रण में हैं, क्योंकि उनके पास सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि राजशेखर रेड्डी उनके पिता के लिए भाई समान थे। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'चंदू चैंपियन' के फर्स्ट पोस्टर में लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 15 मई 2024। कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखने की एक्साइटमेंट को हर तरफ महसूस किया जा सकता है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, इस साल की सबसे बड़ी रिलीज […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी