‘मोस्ट पॉपुलर स्टार्स इंडिया लव्स’ की लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी, प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैंन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी भारी तादाद में है। दीपिका सबकी फेवरेट है इसीलिए एक्ट्रेस 2020 की सबसे लोकप्रिय महिला सितारों की लिस्ट में एक बार फिर टॉप पर आई हैं। अभिनेत्री ने अपने लॉयल फैनबेस और दुनिया भर में लोकप्रियता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 

इस लिस्ट में दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और आलिया भट्ट को पछाड़ डाला है। पिछले 13 सालों में दीपिका ने लोगों के साथ जिस तरह से अपना रिश्ता बनाया है, वह बेहद सराहनीय है। एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान बनाने के अलावा वह अपने देश में भी काफी चर्चित भी हैं। 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें इस साल दीपिका कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साउथ स्टार प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। इसके अलावा, वह फिल्म ‘द इंटर्न’ में भी शामिल हैं। इसके साथ ही दीपिका ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ अपनी अगली एक्शन-फिल्म ‘फाइटर’ की भी घोषणा की है।

वहीं जब देश के नंबर वन हीरो की बात आई तो अमिताभ बच्चन सबसे आगे हैं। बिग बी ने अक्षय कुमार को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। खिलाड़ी कुमार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग: CWC का फैसला, कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव मई में

शेयर करेकांग्रेस में मई में होंगे आंतरिक चुनाव कांग्रेस वर्किंग कमेटी में लिया गया फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       नई दिल्ली 22 जनवरी 2021। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल मई में कराया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसका ऐलान किया गया। इस साल होने वाले […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ