बीसीसीआई ने अचानक बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की बैठक, इस मुद्दे पर हो सकता है अहम फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 का सीजन शुरू हो चुका है और अबतक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी के मालिकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होगी। इस दिन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाना है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक के लिए सभी 10 टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में अनुमान है कि टीम मालिकों के साथ उनके सीईओ और ऑपरेशनल टीमें भी बैठक में आ सकती हैं, लेकिन यह मीटिंग कथित तौर पर सिर्फ मालिकों के लिए ही नामित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल भी शामिल होंगे। इस बैठक के लिए निमंत्रण आईपीएल के सीईओ हेमांग अमीन द्वारा भेजा गया है। 

इस बैठक के दौरान मुख्य बिंदु रिटेंशन पर होगा, जिसमें टीमों के खिलाड़ियों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही सैलरी कैप को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले नीतियों को लेकर अहम फैसले ले सकती है और कई मुख्य चिंताओं को दूर कर सकती है। इस बैठक के दौरान बीसीसीआई को आईपीएल को किस तरह आगे बढ़ाना है इस पर चर्चा करने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Next Post

वे घिसी पिटी हिंदू-मुस्लिम स्क्रिप्ट के सहारे', घोषणा पत्र को लेकर पीएम की टिप्पणी पर खरगे का पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों ने ताबड़तोड़ रैली शुरू कर दी है। इस बीच, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्वजों ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले