सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 27 सितम्बर 2023। 25 सितंबर से शुरू हुए  3 दिवसीय राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 5 संभागों से आए 1906 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें रायपुर संभाग के 383 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 122, 18 से 40 वर्ष तक के 133 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी शामिल हुए। इसी तरह बिलासपुर संभाग के 384 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 128, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 128 खिलाड़ी, दुर्ग संभाग के 379 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 125, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी ने भाग लिया। सरगुजा संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 127 एवं 40 वर्ष से अधिक के 126 खिलाड़ी और बस्तर संभाग के 380 खिलाड़ियों में से 18 वर्ष तक के 127, 18 से 40 वर्ष तक के 128 एवं 40 से अधिक वर्ष से अधिक के 125 खिलाड़ी 16 खेल विधा में शामिल होकर अपना दमखम दिखाया।

राज्य स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता रायपुर के 4 खेल मैदानों में हुआ। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हुआ। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं हुई।

Leave a Reply

Next Post

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ अबूझमाड़ तक पहुंची हैं विकास की किरणे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर को दी 1021.59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात 134.66 करोड़ की लागत वाली शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क के चौड़ीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने 473.17 करोड़ रूपए की लागत वाले तेलीबांधा चौक और रिंग रोड़ क्रमांक 1 से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण