मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, 20 लोग गंभीर रूप से घायल है। यह घटना फतेहपुर गांव के पास सोमवार सुबह हुई दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर से ग्रामीणों का एक जत्था छतरपुर के बड़े जटाशंकर धाम दर्शन करने के लिए निकला था रास्ते में चढ़ाई पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हुआ और पलट गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हटा अस्पताल ले जाया गया यहां पर 8 घायलों की हालत गंभीर है जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में हेमेंद्र आदिवासी और उसका छोटा भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, लक्ष्मण आदिवासी और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 – 25 हजार रुपए और घायलों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

टीका लगने के बाद दो मासूमों की मौत : सरकार ने बनाई राज्य स्तरीय जांच समिति, स्वास्थ्य मंत्री श्याबिहारी बोले – जांच पूरी होने तक वैक्सीनेशन बंद, दोषियों पर होगी कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 सितंबर 2024। कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं इस घटना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान