आईपीएल और भारत के लिए खेलने में क्या है अंतर, खुद हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिेकेट टीम के सीमित प्रारूप के नए कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल औप टीम इंडिया के लिए खेलने को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलना काफी अंतर है। हिटमैन आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को अब तक पांच बार खिताब जिता चुके हैं।  हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाया है। इससे पहले टी-20 विश्व के बाद विराट द्वारा टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का भी कप्तान बनाया गया था।  एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा खिलाड़ियों के पास आईपीएल खेलने के लिए पूरा एक सीजन होता है, प्लेयर यह सोचकर निश्चिंत हो सकते हैं कि उन्हें कम से कम 13-14 मैचों में खेलने का अवसर मिलेगा। वहीं, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हैं तो बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है, आपका कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन टीम से बाहर कर सकता है। क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार ने जब उनसे पूछा कि आईपीएल और एशिया कप जीतना एक जैसा है, लेकिन क्या आप खुद को विश्व कप ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा, मुझे पता नहीं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप बिलकुल विश्व कप जीतना चाहते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप जीतने लिए हमें काफी काम करना होगा, सबको मेहनत करनी होगी और अपनी भमिका को अच्छी तरह से निभाना होगा। 

 
आईपीएल और भारत के लिए खिलाड़ियों की भूमिका  अलग

बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने आगे कहा, जब आप आईपीएल में खेलते हैं तो खिलाड़ियों की भूमिका अलग होती है, वहीं जब आप भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं तो उनका रोल अलग होता है। हिटमैन के मुताबिक, मैं मानता हूं कि आईपीएल बहुत अच्छा है, लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए, जब आप भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो इस पर ज्यादा ध्यान देना होता है, आईपीएल में आपको 13-14 मैच मिलते हैं और आपको पता है कि टीम से ड्रॉप नहीं होना है, लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए आपके ऊपर पहली गेंद से दबाव होता है, और दो तीन मैचों में अगर आपका प्रदर्शन खराब रहा तो टीम से बाहर भी हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जनरल को आखिरी सैल्यूट : CDS बिपिन रावत की बेटियों के आंसू नहीं थम रहे, अंतिम दर्शन करने पहुंचे शाह और डोभाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 दिसम्बर 2021। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर कामराज मार्ग स्थित उनके आवास […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान