दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2023। जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच राष्ट्रीय राजधानी समेत 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। 

राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार सुबह झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद आनन फानन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं, वंदेभारत, शताब्दी, गतिमान और राजधानी समेत 20 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। 

मुरादाबाद में सड़कें बनीं तालाब, ट्रैक पर भरा पानी
मुरादाबाद में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। कॉलोनियों में पानी घुस गया। मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक जलमग्न हो जाने से मुरादाबाद-बरेली के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इसके कारण काठगोदाम-जैसलमेर, काठगोदाम-देहरादून समेत मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। 

गाजियाबाद में सड़कों पर पानी, गड्ढे में गिरी कार  
गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में पानी घुस गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। गाड़ियां पानी में डूूबी हुई चल रही थीं। लालकुआं में बीच सड़क गड्ढे में एक कार बेकाबू होकर पलट गई।

दिल्ली में 38.6 मिमी बरसा पानी, गिरा तापमान
बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह तक 24 घंटे में 38.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी
तीन दिनों से हो रही बारिश के साथ ही चमोली में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई। बारिश व बर्फबारी से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों के अलावा बदरीनाथ धाम के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरी दुनिया में मनेगा दीपोत्सव, मठ-मंदिर और घर-घर में अनुष्ठान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 11 सितम्बर 2023। विश्वहिंदू परिषद के देश भर के शीर्ष पदाधिकारी दो दिन से अयोध्या में जुटे हैं। विहिप की केंद्रीय टोली की बैठक में रविवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई, महोत्सव को भी ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हुआ। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप