कमलजीत-सुरुचि ने एशियन रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता स्वर्ण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आइची नागोया, 25 सितंबर 2026। भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल जीते। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड दिलाया। इसके तुरंत बाद 9:02 बजे 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला।

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। भारत की पुरुष और महिला कबड्‌डी टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी पदक पक्के हुए हैं। फिलहाल, मेडल टैली में इंडिया 2 स्वर्ण सहित 19 मेडल लेकर 12वें स्थान पर है।

भारत ने बनाया एशियन रिकॉर्ड
फाइनल में चार टीमें शामिल थीं और भारत ने 484.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा और रजत पदक जीता, जबकि ईरान ने 415.8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य जीता। इंडोनेशिया 349.4 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारत का 484.6 का स्कोर नया एशियन रिकॉर्ड भी है। इससे पहले एशियन रिकॉर्ड उज्बेकिस्तान के नाम था। उन्होंने इसी साल फरवरी में 481.3 स्कोर किया था। अब कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी के नाम यह रिकॉर्ड है।

क्वालिफिकेशन में भी बनाया था एशियन रिकॉर्ड
इससे पहले क्वालिफिकेशन में भी कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय जोड़ी ने कुल 587-29x का स्कोर किया था, जो इस एशियन क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बना। भारत क्वालिफिकेशन में पहले स्थान पर रहा था, जबकि ईरान 584-17x के साथ दूसरे, दक्षिण कोरिया 582-23x के साथ तीसरे और इंडोनेशिया 580-30x के साथ चौथे स्थान पर रहा था। शीर्ष चार जोड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, जहां भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। क्वालिफिकेशन में इन दोनों का प्रदर्शन इतना शानदार रहा था कि चीन और वियतनाम बराबरी नहीं कर सका। चीन और वियतनाम तो फाइनल के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सका।

कमलजीत और सुरुचि ने कैसे जीता स्वर्ण?
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा के फाइनल में चार टीमों के बीच टक्कर थी। भारत, इंडोनेशिय, ईरान और दक्षिण कोरिया ये चार टीमें थीं। शुरुआत में पांच-पांच शॉट की तीन सीरीज दागी गईं और भारत इन 15 शॉट्स के बाद शीर्ष पर रहा। इसके बाद दो शॉट बाद एलिमिनेशन शुरू हुआ। 17वें शॉट के बाद इंडोनेशिय की टीम बाहर हो गई। यानी भारत का पदक पक्का हो गया। 19वें शॉट के बाद ईरान की टीम बाहर हो गई। यानी भारत का कम से कम सिल्वर पक्का हुआ। हालांकि, भारत कभी दूसरे स्थान पर आया ही नहीं। कमलजीत और सुरुचि की शूटिंग इतनी दमदार थी, कि इन दोनों ने भारत को दूसरे स्थान पर खिसकने नहीं दिया और हमेशा लीड बनाए रखा। 21वें शॉट के बाद भारत ने एशियन रिकॉर्ड तोड़ा और नया रिकॉर्ड कायम किया और साथ ही स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 

Leave a Reply

Next Post

'हर साल उठता है यूएन में सुधार का मुद्दा'

शेयर करेविरोध करने वाले देशों को जयशंकर की दो टूक, कहा- मतदान से हो फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           न्यूयॉर्क, 25 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस मुद्दे को लेकर निराशा बढ़ रही है। उन्होंने […]

You May Like

बीपी नॉर्मल फिर भी आ रहे चक्कर और कांप रहा शरीर? डॉक्टर से जानें वजह....|....'भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगा पैसा'....|....'हर साल उठता है यूएन में सुधार का मुद्दा'....|....कमलजीत-सुरुचि ने एशियन रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता स्वर्ण....|....ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के इशारे पर देश के मतदाताओं के खिलाफ षड़यंत्र किया - दीपक बैज....|....पर्दे से कारोबार तक सितारों ने संभाली बिजनेस की कमान....|....शेखरपुर की ‘गज श्रद्धा’ बनी मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल....|....गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना भी वैवाहिक क्रूरता....|....बांधवगढ़ के जंगल में फिर गूंज रही गौर की मौजूदगी....|....एफआईआर के बाद निलंबित टीआई बोले- ‘हर पुलिसवाला सब कुछ नहीं कह सकता’