तेलंगाना में वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद 04 दिसंबर 2023। हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 2 पायलट की मौत हो गई है।  पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट मौजूद था। उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।.भारतीय वायु सेना ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद अफसोस के साथ है कि भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है।  दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना के दो पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं। बता दें कि पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

क्या है हादसे से संबंधित जानकारी
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन उड़ान पर था। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे में किसी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

इससे पहले जनवरी में भी भारतीय वायुसेना के दो विमान दुर्घटना का शिकार हुए थे। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश हो गए थे, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। ये विमान भी रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे। 

Leave a Reply

Next Post

'बाहर की पराजय का गुस्सा सदन में न दिखाएं, संसद के शीत सत्र को लेकर पीएम मोदी की विपक्ष को नसीहत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। संसद का विंटर सेशन आज से शुरू होने जा रहा है। सेशन में शिरकत करने पहुंचे पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘राजनैतिक सरगर्मी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। कल चार राज्यों के चुनाव […]

You May Like

15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह....|....कॉमेडी, इमोशन और प्रेरणा का अनोखा संगम है 'आर्यभट्ट का जीरो'....|....‘दिल दीवाना हो गया’ के गीतों ने बढ़ाई फिल्म की धड़कन