एसईसीएल के कोयला गुणवत्ता सुधार प्रयासों की केंद्रीय सतर्कता आयोग ने की सराहना

शेयर करे

कोयला गुणवत्ता सुधार में एसईसीएल के प्रयासों को बताया अनुकरणीय उदाहरण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 30 अप्रैल 2025। केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में कोयला उद्योग की सतर्कता संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा कोयला गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु किए गए प्रयासों की विशेष सराहना की गई। बैठक के दौरान एसईसीएल सतर्कता विभाग की ओर से प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि कंपनी ने कोल क्वालिटी सुधार हेतु कई सुधारात्मक एवं नवाचारी पहलें अपनाई हैं, जिनके परिणामस्वरूप ग्रेड कन्फर्मेशन का स्तर 60% से बढ़कर 80% तक पहुँच गया है।

सतर्कता, गुणवत्ता नियंत्रण विभाग तथा विभिन्न परिचालन क्षेत्रों के संयुक्त प्रयासों के तहत, सैंपलिंग प्रक्रिया को सख्त बनाया गया है, तकनीकी निरीक्षण में उत्तरदायित्व तय किया गया है और निगरानी प्रणाली में पारदर्शिता लाई गई है। इन कदमों से कोयला गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने एसईसीएल द्वारा अपनाई गई इन रणनीतियों को अन्य कोयला कंपनियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया। आयोग ने सुझाव दिया कि अन्य कंपनियों को भी इसी प्रकार की पहल अपनाकर अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाना चाहिए।

बैठक में कोयला चोरी की रोकथाम, कंपनियों की भूमि एवं आवासों पर अवैध कब्जा, भारी एचईएमएम मशीनों के रखरखाव, पर्यावरणीय अनुपालन, कोयला स्टॉक की सटीक गणना, पीएफ/पेंशन सेवाओं का डिजिटलीकरण तथा तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। आयोग ने इन सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता, डिजिटल निगरानी, समयबद्ध रिपोर्टिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कोल कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में केंद्रीय सतर्कता आयोग, कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता के होटल में आग ने मचाया तांडव, 15 लोगों की मौत, कई घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 30 अप्रैल 2025। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप