कुमार विश्वास को मिलेगी सुरक्षा? केजरीवाल पर खालिस्तानी दावे के बाद होम मिनिस्ट्री कर रही विचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 फरवर 2022। कवि कुमार विश्वास को केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने अलगाववाद के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि वह पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर खालिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है और कुमार विश्वास की सुरक्षा को खतरे की भी आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि होम मिनिस्ट्री अब कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है।

बुधवार को ही कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे 2017 में अलगाववादी संगठनों से दूरी बनाने की सलाह पर कहा था कि वह पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर खालिस्तान के पीएम बन जाएंगे। उनके इस विवाद से सनसनी फैल गई। भाजपा ने उनके इस वीडियो को शेयर किया तो वहीं पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मामले की जांच तक की मांग कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास पर पलटवार करते हुए कहा कि आखिर अब तक वह चुप क्यों थे। पंजाब के आप प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि यह एक प्रोपेगेंडा है, जो चुनाव से ठीक पहले फैलाया जा रहा है। 

इस पूरे मामले में खालिस्तान का जिक्र होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यही वजह है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसमें इजाफा किया जा सकता है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है और 20 फरवरी को मतदान किया जाना है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल, बीएसपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक पंजाब कांग्रेस मुख्य़ दावेदार हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 18 फरवरी 2022। सुपरनोवा दृश्यम में अजय देवगन के किरदार विजय ने सभी को विश्वास दिला दिया कि 2 और 3 अक्टूबर को उनका परिवार छुट्टियों पर पर गया था। अपने परिवार को मर्डर के दोषी होने से बचाने के लिए यह एक परफेक्ट प्लान […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब